युवा कांग्रेस की जम्बो जिला कार्यकारिणी घोषित- रूबी, शहजाद, शिवम व सत्यप्रकाश उपाध्यक्ष, आशीष-रोमी को भी महासचिव का मिला दायित्व…देखें पूरी सूची

कोरबा(खटपट न्यूज़)। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा एवं सहप्रभारी, राष्ट्रीय सचिव सुश्री एकता ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी सजमन बाघ की सहमति से कोरबा जिला प्रभारी गौरव दुबे, जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने कोरबा जिला युवा कांग्रेस में जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

शहजाद आलम

जम्बो जिला कार्यकारिणी में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। रूबी तिवारी, शहजाद आलम , शिवम गुप्ता व सत्यप्रकाश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आशीष गुप्ता

इसी तरह आशीष गुप्ता को कोरबा जिला महासचिव बनाया गया है। पूर्व में एनएसयूआई में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक के रूप में छात्रहित के कई मुद्दों को उठाकर कार्य किया है जिसको देखते हुए युवा कांग्रेस द्वारा आशीष गुप्ता को भी महासचिव नियुक्त किया गया है।
इसी तरह युंका जिला सचिव रोमी राजवाड़े को भी जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।

रोमी राजवाड़े
भुनेश्वर दुबे जिला सचिव नियुक्त किये गए हैं। इनकी नियुक्ति से समर्थक युवा सदस्यों में हर्ष व्याप्त है।

संगठन ने नियुक्त सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर राहुल गांधी की सोच के अनुरूप युवा कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। साथ-साथ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की जनकल्याण नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Advertisement Carousel