Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा युकां राष्ट्रीय सचिव प्रियंका व पदाधिकारियों ने किया माँ सर्वमङ्गला का दर्शन

युकां राष्ट्रीय सचिव प्रियंका व पदाधिकारियों ने किया माँ सर्वमङ्गला का दर्शन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। युवा कांग्रेस के यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत पोस्टर लॉन्च के लिए कोरबा प्रवास पर पहुंचे पदाधिकारियों ने आज माँ सर्वमङ्गला देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुश्री प्रियंका सारसर, संभाग के प्रभारी मुजस्सम नजर, प्रदेश महासचिव नीरज घोरे, प्रदेश सचिव व कोरबा ग्रामीण सह प्रभारी सोमा ठाकुर ,प्रदेश महासचिव खुशबू वैष्णव,प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र साहू,प्रदेश सचिव रामेश्वर पुरी गोस्वामी सागर दुलानी, अमर जायसवाल ने मां सर्वमंगला का दर्शन कर लोगों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।

Advertisement Carousel