Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा युकां महासचिव गोपाल ने दिया इस्तीफा,बताया यह वजह

युकां महासचिव गोपाल ने दिया इस्तीफा,बताया यह वजह

कोरबा(खटपट न्यूज़)। युवक कांग्रेस के महासचिव गोपाल दुबे ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उनका यह इस्तीफा सोशल मीडिया में तैर रहा है।युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को संबोधित करते हुए गोपाल दुबे ने युवा कांग्रेस रामपुर विधानसभा महासचिव पद से त्यागपत्र देने बावत आग्रह किया है। निवार्चित महासचिव ने कहा है कि कुछ निजी पारिवारिक कारणों के कारण संगठन के कार्यो में अपने पद के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं निभा पा रहा हूँ इसलिए मैं अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूँ। हालांकि अभी इस्तीफा स्वीकार करने जैसे कोई संकेत नहीं मिले हैं।

Advertisement Carousel