
रायपुर(खटपट न्यूज़)। मकान से मोबाईल फोन एवं स्मार्ट वाॅच चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना पुरानी बस्ती टीआई लखन लाल पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्रांतर्गत भीम नगर निवासी आकाश सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 अप्रेल की रात्रि 11 बजे आकाश, उसकी मां एवं बहन खाना खाकर घर में सोए थे। घर का दरवाजा खुला था, मेन गेट में ताला लगा था। सुबह देखा तो उसका सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन, स्मार्ट वाॅच तथा उसकी बहन का आई फोन नहीं था। कोई अज्ञात चोर घर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखे 2 नग मोबाईल फोन एवं 1 नग स्मार्ट वाॅच को चोरी कर ले गया था। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 145/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी हीरालाल धनकर उर्फ आशीष पिता ईश्वर धनकर 20 वर्ष निवासी भीम नगर अम्बेडकर मूर्ति के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया 2 नग मोबाईल फोन एवं 1 स्मार्ट वाॅच कीमती 30,000 रुपये को जप्त किया गया।















