Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा मोनिका यूनिवर्सिटी टॉप टेन में तृतीय स्थान पर 

मोनिका यूनिवर्सिटी टॉप टेन में तृतीय स्थान पर 


कोरबा(खटपट न्यूज़)। अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा एमकॉम फायनल स्नातकोत्तर के टॉप टेन की सूची जारी की गई। मोनिका पाटले एमकॉम अंतिम वर्ष में टॉप टेन की सूची में तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने 2000 के अंक में 1796 अंक प्राप्त कर 89.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मोनिका पाटले के पिता रामचंद्र पाटले कोरबा सतनामी कल्याण समिति कोरबा के पूर्व अध्यक्ष है। उनकी माता गृहणी है। मोनिका की इस उपलब्धि पर सतनामी समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement Carousel