Tuesday, March 31, 2026
Home छत्तीसगढ़ मोटरसाइकिल चोरी हो गई, चोरी गई बाईक का आ रहा चालान

मोटरसाइकिल चोरी हो गई, चोरी गई बाईक का आ रहा चालान

मुख्यमंत्री ने प्रार्थी को राहत दिलाने दिए निर्देश
  रायपुर(खटपट न्यूज)।

मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में आज बाईक चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। बाईक मालिक के पास ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान आ रहा है। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी निवासी भूपेंद्र साहू आज मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी व्यथा बताई आए। भूपेन्द्र ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बाइक चोरी हो गई। अब दिक्कत यह है कि जिसने बाइक चुराई, वो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है और दो बार उनके पास दो हजार रुपए का चालान आ गया है।
     मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बाइक मालिक की बाइक दिलाने के संबंध में भी कार्रवाई करें और उन पर जो चालान आया है उसे मुक्त करने के संबंध में कार्रवाई करें।

Advertisement Carousel