भोपाल . कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि उनके प्रभार के ग्वालियर-चम्बल संभाग में आज कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज नहीं हुआ है। श्री राजपूत ने कहा कि ग्वालियर एवं चंबल संभाग में भिण्ड, दतिया, गुना और अशोक नगर ग्रीन जोन की श्रेणी में हैं। मुरैना जिले में सर्वाधिक 13 पॉजिटिव प्रकरण होने के कारण उसे रेड जोन की परिधि में रखा गया है। श्योपुर, ग्वालियर और शिवपुरी ऑरेंज जोन में हैं, जहाँ चार से कम कोरोना पॉजिटिव प्रकरण दर्ज हैं। संभाग में कुल 26 प्रकरण कोरोना पॉजिटिव के पाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा...
3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री श्री सायबस्तर एवं सरगुजा...
















