Friday, March 27, 2026
Home कोरबा मुरली के नेतृत्व में गोदरा कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन, रोजगार में भूविस्थापितों...

मुरली के नेतृत्व में गोदरा कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन, रोजगार में भूविस्थापितों को दें प्राथमिकता

कोरबा(खटपट न्यूज़)। क्षेत्रीय भू-विस्थापितों, बेरोजगारों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण के लिए सौंपे गए मांग पत्र का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरली महंत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। एसईसीएल की गेवरा परियोजना में कार्यरत हरेराम गोदरा कंपनी में क्षेत्रीय बेरोजगारों एवं भू-विस्थापितों को रोजगार देने की मांग दोहराई गई। बाहर से लाए गए कर्मचारियों को तत्काल वापस भेजने की मांग की गई। मुरली महंत ने कहा है कि ग्राम मुढ़ियानार, उमेंदीभांठा, रलिया, भिलाईबाजार, बाम्हनपाठ, पोड़ी नवापारा, छिंदपुर के बेरोजगारों को प्राथमिकता दें। एसईसीएल के अधीनस्थ एवं 8 किलोमीटर के दायरे में पानी आपूर्ति कर सभी तालाबों को भरा जाए और टैंकर से पीने का पानी पहुंचाएं। उमेंदीभाठा के लिए बड़े पाईप से पानी सप्लाई करें। हरदीबाजार-कुसमुंडा मार्ग में ट्रेलर व 10 चक्का हाइवा पर पूर्ण प्रतिबंद लगाया जाए। जिले में चलने वाले गाड़ियों के ओव्हरलोड एवं डाला एक्सटेंशन को भी कटवाया जाए ताकि सड़क पर भार न पड़े।

सभी भू-विस्थापितों को मुआवजा, नौकरी व बसाहट सहित उपरोक्त मांगों का जल्द निराकरण न होने पर 15 दिन उपरांत गोदरा कंपनी व एसईसीएल का कार्य बंद करने की चेतावनी दी गई है। प्रदर्शन में मुरली महंत के अलावा गणेश प्रभु, राधेश्याम कश्यप, कामिल सिंह, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, राधेश्याम महंत, परदेशी, मोहन कंवर, भुवन सिंह, जगतपाल, सुखनंदन, दिलहरण, भजोराम, मान सिंह, संतुदास महंत, गणेश सिंह कंवर, रघुवीर सिंह, प्रकाश सिंह कंवर, मोतीलाल, प्रशांत कुमार, ध्रुव चौहान, वेदप्रकाश रात्रे, धनंजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel