Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा मुम्बई से आया दोस्त, पार्टी नहीं दी तो दोस्तों ने किया यह...

मुम्बई से आया दोस्त, पार्टी नहीं दी तो दोस्तों ने किया यह हश्र…

कोरबा (खटपट न्यूज)। मुम्बई से लौटे एक युवक से उसकी जान-पहचान वालों ने पार्टी मांगी। पार्टी नहीं देने की बात पर उसके साथ मारपीट की गई। यह मामला कुसमुण्डा थाना क्षेत्र के जेलपारा गेवरा बस्ती निवासी मोहम्मद इम्तियाज के साथ घटित हुआ। वह सामंता कंपनी में पेेंटर है। एक नवंबर को कंपनी से साप्ताहिक अवकाश होने पर ठेकेदार ने पेमेंट देने के लिए बुलाया था। दोस्त मौसम सोनी के साथ शाम 4 बजे कंपनी से पेमेंट लेकर साइकल से घर लौट रहा था कि शाम करीब 5.30 बजे धरमपुर प्राथमिक स्कूल के पास पुरानी जान-पहचान के संदीप डोंगरे और विक्की मिले। इन्होंने इम्तियाज को मुम्बई से आने और पार्टी नहीं देने की बात कही। इस पर इम्तियाज ने अभी-अभी आने और पैसा नहीं होने की सफाई दी। इस बात पर संदीप और विक्की ने गाली-गलौज कर कॉलर पकड़ा और जमीन पर पटक कर हाथ-मुक्का, लात-घूंसा से बुरी तरह मारपीट की। चोटिल इम्तियाज ने इसकी रिपोर्ट कुसमुण्डा थाने में दर्ज करा दी है। धारा 294, 323, 34, 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Advertisement Carousel