Monday, July 27, 2026
Home रायपुर मुख्यमंत्री से राज्य शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से राज्य शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए आभार व्यक्त किया

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में राज्य शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।  उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।   इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव श्री के.के. साहू, महासचिव श्री प्रमोद झा, श्रीमती अनुसुइया नागरची, श्रीमती पूर्णिमा सेठ एवँ संघ के सदस्यगण भी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel