Tuesday, March 24, 2026
Home रायपुर मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की...

मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 24 जुलाई 2020/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की संचालित गतिविधियों एवं आयोग में लंबित मामलों की विस्तार से जानकारी दी।

डाॅ. किरणमयी नायक ने राज्य में महिलाओं के हितों के संरक्षण के संबंध में राज्य महिला आयोग की आगामी कार्ययोजना के संबंध में मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. किरणमयी नायक को उनके नये दायित्व के लिए बधाई देते हुए महिला आयोग के कामकाज को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की बात कही।
Advertisement Carousel