Sunday, March 29, 2026
Home रायपुर मुख्यमंत्री से प्रदेश सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से प्रदेश सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

सरपंचों की मानदेय वृद्धि सहित अन्य हितकारी फैसलों के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष श्री आदित्य उपाध्याय के नेतृत्व में आए प्रदेश सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने सरपंचों की मानदेय वृद्धि सहित पंचायत प्रतिनिधियों के हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम, संसदीय सचिव डॉ रश्मि आशीष सिंह, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, सर्वश्री मोती पटेल, रामविचार राठौर, लक्ष्मी जायसवाल, निर्मल दिवाकर, रामजी साहू, मनोहर राज, जानकी राठिया, परमेश्वर मिरी, देवा सिंगरौल, ईश्वर साहू, आशीष सिंह ठाकुर, दाऊ सिंह ठाकुर सहित प्रदेश सरपंच संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel