Thursday, May 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात,...

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात, पुष्प गुच्छ भेंटकर किया अभिनन्दन

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, शॉल एवँ पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा, श्री आर. के. रिछारिया, श्री सतीश मिश्रा, श्री राजेश चटर्जी एवँ संघ के सदस्यगण भी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel