Thursday, June 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती माधवी देवी से आशीर्वाद ग्रहण किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती माधवी देवी से आशीर्वाद ग्रहण किया

रायपुर(खटपट न्यूज)।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर वहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। श्रीमती माधवी देवी ने मुख्यमंत्री श्री साय का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel