Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 फरवरी को कोण्डागांव और जांजगीर-चांपा जिले के...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 फरवरी को कोण्डागांव और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर

रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 फरवरी को कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर 3.25 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7.30 बजे होटल सायाजी में एक निजी समाचार चैनल भारत 24 द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़-विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement Carousel