Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली व्यापार मेला के ब्रोसर का किया...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली व्यापार मेला के ब्रोसर का किया विमोचन

रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि विश्राम गृह पहुना में मुंगेली व्यापार मेला के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने मुंगेली में होने वाले व्यापार मेला के ब्रोसर का विमोचन किया और सफल आयोजन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। यह मेला 18 से 23 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुंगेली व्यापार मेला के संयोजक श्री यशपाल सिंह, अध्यक्ष श्री महावीर सिंह और सचिव श्री विनोद यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Advertisement Carousel