Thursday, March 5, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को उनकी...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को उनकी जयंती पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती (14 फरवरी) पर उन्हें नमन करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति में नारीशक्ति की एक प्रेरणादायी प्रतीक थीं। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली नेत्री और पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत महान विभूति थीं, जिन्होंने अपने समर्पण, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट नेतृत्व से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा स्वराज जी का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और भारत की पहली महिला विदेश मंत्री भी रहीं। उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से भारतीय विदेश नीति को नई दिशा दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ किया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुषमा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। वे हमेशा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखती थीं। उनके विचार, उनकी कार्यशैली और उनकी सेवा भावना हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा की राह पर अग्रसर होने का मार्ग दिखाएगी।

Advertisement Carousel