Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 जनवरी को सक्ती जिले को देंगे 168 करोड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 जनवरी को सक्ती जिले को देंगे 168 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शनिवार 18 जनवरी को सक्ती जिले के प्रवास पर रहेंगें। मुख्यमंत्री श्री साय कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर जेठा के सामने मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन एवं हितग्राही सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय सक्ती जिले को 168.25 करोड़ रुपए की लागत राशि के कुल 173 विकास कार्यों का सौगात देंगे, जिसमें 105 करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले 82 कार्यों का भूमिपूजन और 62 करोड़ 47 लाख से अधिक की लागत से  निर्मित 91 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Advertisement Carousel