कोरबा-पसान(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार दोपहर संक्षिप्त प्रवास पर कोरबा जिले के पसान पहुँचे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियो और पसान की जनता ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के साथ सांसद ज्योत्सना महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक मोहन मरकाम भी पसान आए। इस दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक पाली तानाख़ार मोहित केरकेट्टा, महापौर नगर निगम कोरबा राजकिशोर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और अन्य आगंतुकों का स्वागत किया। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल, एसपी अभिषेक मीणा सहित जिला पंचायत के सीईओ कुंदन कुमार और नगर निगम कोरबा के आयुक्त एस जयवर्धन ने भी पुष्प गुच्छ से मुख्यमंत्री और सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल, सांसद श्रीमती महंत, गृहमंत्री श्री साहू और श्री मरकाम के साथ गौरेला के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए।
















