Wednesday, May 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की राहुल गांधी से मुलाकात, छत्तीसगढ़ में सरकार...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की राहुल गांधी से मुलाकात, छत्तीसगढ़ में सरकार के 3 साल होने पर राहुल ने दी बधाई

रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाक़ात की। राहुल गांधी और भूपेश के बीच उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भूपेश ने राहुल को चुनाव का पूरा रोडमैप बताया। उन्होंने बताया कि पार्टी किस तरह चुनावी तैयारी कर रही है। भूपेश उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मुख्य पर्यवेक्षक हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार के तीन साल होने पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई और शुभकामनाएं दी। बघेल ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement Carousel