Monday, March 23, 2026
Home कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सतरेंगा प्रवास की तैयारी …?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सतरेंगा प्रवास की तैयारी …?

कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा आने की सुगबुगाहट एक बार फ़िर तेज हुई है। सूत्र बताते हैं कि दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह उनका सतरेंगा प्रवास हो सकता है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने फिर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि महादेव प्रकृति दर्शन पर्यटन केंद्र सतरेंगा में फ्लोटिंग रिसोर्ट का उद्घाटन के लिए सीएम के आने की तैयारियों के बीच उनका आना कैंसल हो गया था। अब एक बार उनके प्रवास की सुगबुगाहट है जहां वे सतरेंगा से विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे। सीएम के आने की संभावनाओं के मध्य कांग्रेसजन भी अपनी तैयारी में जुट गए हैं।

Advertisement Carousel