Wednesday, May 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर विराजे गणपति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर विराजे गणपति

रायपुर(खटपट न्यूज़)।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर भिलाई-3 स्थित अपने निवास में भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की। उन्होंने भगवान गणेश जी की विधि-विधान-पूर्वक पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज से 11 दिन तक भगवान गणेश घर-घर में विराजमान हो रहे हैं। श्रद्धालु भक्तगण भक्ति-भाव से 11 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धा-भाव से अपने निवास में रिद्धी-सिद्धी के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की।

Advertisement Carousel