Sunday, March 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं

 रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकट मोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों को दूर करने वाले हैं। उनका जीवन हमें बुराइयों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।

Advertisement Carousel