रायपुर(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी और प्रसिद्ध अधिवक्ता स्वर्गीय श्री मोतीलाल नेहरू की 6 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि मोतीलाल जी ने स्वाधीनता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने दीन-दुखियों की भरपूर मदद की और उनके हितों के लिए संघर्ष किया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को अपने पिता श्री मोतीलाल नेहरू से देश-सेवा की विरासत मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोतीलाल जी अपनी देशभक्ति और समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
गुहा निषाद राज जयंती पर धीवर समाज ने चाम्पा में निकाली...
चाम्पा | नवयुवक धीवर समाज भोजपुर के तत्वाधान में सोमवार 23 मार्च को 10 बजे भोजपुर से बाजे गाजे एवं आकर्षक झांकियों के साथ...















