Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान संत एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की 05 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा है कि संत रविदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। उन्होंने सामाजिक बुराईयों को दूर कर एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामाजिक कल्याण और उत्थान के लिए उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। संत रविदास जी की सीख समाज को हमेशा सही राह दिखाते रहेगी।

Advertisement Carousel