Tuesday, April 21, 2026
Home रायपुर मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर जवानों को नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि 16 दिसम्बर के दिन 1971 में भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। पाकिस्तान का विभाजन हुआ और विश्व मानचित्र पर बांग्लादेश का उदय हुआ। फील्ड मॉर्शल मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य और बलिदान की सर्वोच्च परम्परा का निर्वाह करते हुए अदम्य साहस दिखाया। इस जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया। देश सदा इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा।

Advertisement Carousel