Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार उदय मिश्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त...

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार उदय मिश्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर,(खटपट न्यूज)। राजनांदगांव के वरिष्ठ पत्रकार श्री उदय मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मिश्रा ’न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ के संभागीय संवाददाता तथा चैनल ’अभी तक’ के संवाददाता थे। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisement Carousel