Friday, June 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस  पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री बघेल नेे कहा है कि वीरांगना श्री दुर्गावती का साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने किसी के आगे घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी।

Advertisement Carousel