Thursday, May 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने महिला दिवस की दी शुभकामनाएँ, कही यह बात

मुख्यमंत्री ने महिला दिवस की दी शुभकामनाएँ, कही यह बात

रायपुर(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को दी बधाई। उन्होंने कहा है कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब हम आधी आबादी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढ़ने का सुरक्षित और पूर्ण अवसर प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि-

“अपनी सक्रिय भागीदारी से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने वाली प्रदेश की नारी सहित देश के प्रत्येक महिला शक्ति के सभी रूपों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Advertisement Carousel