Saturday, June 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के हित में किए अनेक कार्य : अनिला

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के हित में किए अनेक कार्य : अनिला

 

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने धमतरी जिले में नवीन शाला भवन का लोकार्पण और रंगमंच का भूमिपूजन किया
रायपुर, (खटपट न्यूज)। महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री तथा धमतरी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जुनवानी में निर्माण कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

लोकार्पण और रंगमंच का भूमिपूजन किया

उन्होंने यहां 14 लाख 13 हजार रूपए की लागत से बने नवीन प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण और साढ़े चार लाख रूपए की लागत से बनने वाले रंगमंच का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती भेड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के हित में अनेक सकारात्मक कदम उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अन्नदाता खुश होंगे, तभी हम भी खुश रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू और विशिष्ट अतिथि के तौर पर कृषि उपज मंडी धमतरी के अध्यक्ष श्री ओंकार साहू, सभापति वन समिति श्रीमती कविता बाबर ने भी संबांधित किया। इस अवसर पर सभापति सहकारिता उद्योग श्री गोविन्द साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गुंजा साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दमयंतीन साहू, श्रीमती जागेश्वरी साहू सहित श्री शरद लोहाना, सरपंच श्री रितेश नगारची, उप सरपंच श्री चौथराम साहू, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel