रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मविभूषण डॉ. मुरली मनोहर जोशी के 5 जनवरी को जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने कहा है कि डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी की विद्वता, सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भारत के पुनरुत्थान के पुरोधाओं में एक बड़ा नाम डॉ. जोशी का है। भारत की वैज्ञानिक, तकनीकी आत्मनिर्भरता की बात डॉ. जोशी काफी लंबे समय से करते रहे हैं। शैक्षणिक उन्नति की दिशा में उनके प्रयासों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा है कि डॉ जोशी का मार्गदर्शन हमे देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों...
मासिक जिला संगठन बैठक में दिखा भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का दमकोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक जिला संगठन बैठक सोमवार को...















