Wednesday, September 23, 2026
Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट हास्टल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट हास्टल का किया लोकार्पण

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग में 10 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। ट्रांसफर में दुर्ग आने वाले अधिकारियों को आवास आबंटित होने तक यहां रहने की सुविधा मिलेगी। इस हॉस्टल में 54 आवास बने हैं, जिसमें बेडरूम, ड्राईंग रूम, किचन और गैलरी की सुविधा हैं। यहां 6 स्टॉफ क्वाटर भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel