मुख्यमंत्री के जोगीसार की सभा में गिरीश देवांगन हजारों लोगों के साथ रैली के रूप में शामिल हुए

पेण्ड्रा(खटपट न्यूज़) । कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने पटियाला हाऊस पेंड्रा से बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जोगीसार की सभा में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के नेतृत्व में शामिल हुए। प्रमुख रूप से रामगोपाल अग्रवाल ,यूनियन के सरंक्षक सुशील सन्नी अग्रवाल,शिव सिंह ठाकुर,आलोक चंद्राकर,राजेंद्र चंद्राकर,विश्वजीत बैहरा,नवीन सिंग,लीलाकांत पटेल,रवींद्र राजपुरोहित,अभिषेक बोरकर,सागर डोंगरे,और मध्यान भोजन कर्मचारी यूनियन,बिहान महिला समूह यूनियन और छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कर्मचारी यूनियन के हजारों साथियों के साथ रैली निकालकर शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगो ने कांग्रेस की जीत के लिए संकल्प लिये। यूनियन के सरंक्षक सुशील सन्नी अग्रवाल ने सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel