Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा मुख्यमंत्री के ओएसडी नियुक्त किए गए डिप्टी कलेक्टर प्रधान

मुख्यमंत्री के ओएसडी नियुक्त किए गए डिप्टी कलेक्टर प्रधान

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की उपसचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव के द्वारा आज जारी एक आदेश के तहत कोरबा जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र प्रधान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए उन्हें अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर नियुक्त किया गया है। उक्त आदेशानुसार अपर कलेक्टर बलौदा बाजार-भाटापारा जोगेन्द्र नायक को अपर कलेक्टर महासमुंद, अपर कलेक्टर कांकेर सीएल मारकण्डे को अपर कलेक्टर राजनांदगांव, डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा राकेश कुमार गोलछा को डिप्टी कलेक्टर महासमुंद एवं डिप्टी कलेक्टर कोरबा देवेंद्र प्रधान को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मुख्यमंत्री पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही कोरबा कलेक्टर ने जनपद सीईओ के प्रभार में फेरबदल करते हुए देवेंद्र प्रधान को कोरबा जनपद पंचायत सीईओ का प्रभार सौंपा है।

Advertisement Carousel