Monday, April 6, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कांशीगढ़ में माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की...

मुख्यमंत्री कांशीगढ़ में माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आम का पौधा लगाया

रायपुर, (खटपट न्यूज)।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान  सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा के ग्राम कांशीगढ़ में स्थित माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। 

मुख्यमंत्री ने माँ चंद्रहासिनी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में आम का पौधा भी लगाया।

Advertisement Carousel