Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आज चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री आज चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे

हल्बी और गोंडी में ट्वीट कर बस्तर के लोगों को दिया संदेश

रायपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। बैठक बस्तर के चित्रकोट में आयोजित है।

मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और चित्रकोट में सवेरे 11 बजे से बजे बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने एक्स हैंडल से बस्तर की स्थानीय बोली हल्बी और गोंडी में ट्वीट कर कहा कि दादा-दीदी मन के विकास,भलाई और विकास की नई दिशा देने आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने बस्तर आ रहा हूं।

Advertisement Carousel