Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने रोपे फलदार पौधे

मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने रोपे फलदार पौधे

कोरबा (खटपट न्यूज)। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपाईयो ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक शाला तौलीपाली में फलदार पौधे रोपकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रधांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मण्डल के महामंत्री हेमलाल झारिया,शक्तिकेंद्र सहप्रभारी महेत्तर राठिया, बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार झरिया, ईश्वर राठिया (पंच) , संजय कुमार राठिया(पंच) ,बूथ सचिव राधे श्याम राठिया,अशोक कुमार राठिया (पंच),पंच प्रतिनिधि त्रिभुवन राठिया, वन समिति अध्यक्ष माखनलाल राठिया, बालक राम राठिया, कार्तिक राम सारथी, मिठ्ठूराम गोड, हेमंत झरिया,उपस्थित थे।

Advertisement Carousel