Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा मुकेश जिला बस यूनियन के अध्यक्ष चुने गए

मुकेश जिला बस यूनियन के अध्यक्ष चुने गए

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के निजी बस मालिकों की बैठक आहूत कर सर्वसम्मति से मुकेश जायसवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। कोरबा जिला बस यूनियन की बैठक में विभिन्न क्षेत्र के सभी बस मोटर मालिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं बस मालिकों ने बैठक में बस मालिकों की समस्याओं और उसके निराकरण के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया। विचार विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से मुकेश जायसवाल, शिवम बस सर्विस को कोरबा बस मालिक संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रफुल्ल तिवारी महिंद्रा बस सर्विस, लखविंदर पाल सिंह विरक बस सर्विस ,केशव स्वामी प्रेम स्वामी साई बस सर्विस, अनीश शर्मा आशीर्वाद बस सर्विस ,राकेश कुमार सुरेंद्रा बस सर्विस, हरीश चंद त्रिपाठी राजधानी बस सर्विस, मोहम्मद सलीम मेमन एस बी एस बस सर्विस, सन्तोष भारती सागर बस सर्विस, केशर स्वामी साई बस सर्विस, अमनदीप सिंह, रितेश जयसवाल, अभय गुप्ता सहित जिले बस मालिक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel