Saturday, April 4, 2026
Home रायपुर मीडिया सिटी में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस.

मीडिया सिटी में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस.

रायपुर। मीडिया सिटी में 75वें सस्वाधीनता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं गौरवशाली रूप में मनाया गया। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच मीडिया सिटी के सदस्य अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे.

मीडिया सिटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रेम पाठक ने ध्वजारोहण कर सभी सदस्यों के साथ राष्टगान एवं राष्ट्रगीत का गान कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। एक दूसरे को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देकर मिष्ठान वितरण के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मीडिया सिटी के संरक्षक सुजीत कुमार , विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में मीडिया सिटी के वरिष्ठ सदस्यों में चंदन साहू नवभारत, अजीत परमार ,भोलाराम सिन्हा नवभारत, अशोक साहू PTI , सुशील अग्रवाल क्रॉनिकल ,वरिष्ठ फोटोग्राफर सन्तोष साहू , संजय शुक्ला ग्रैंड न्यूज़ , पंकज चौहान जनमंच ,एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी सपरिवार उपस्थित थे।

Advertisement Carousel