मिस्टर, मिस एण्ड मिसेस कोरबा प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन, ग्रूमिंग वर्कशॉप 23-24 को और फ़ायनल 25 को पाम मॉल में… आप भी आजमाएं अपना हुनर..

कोरबा(खटपट न्यूज़)। फैशन की दुनिया में अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं अपनी योग्यता निखारने की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर फैशन फ्यूजन 2021 लेकर आया है।मिस्टर मिसेज मिस कोरबा प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 25 दिसंबर 2020 शुक्रवार को शाम 4 बजे पाम मॉल में आयोजित किया जाएगा।

कोरबा में साहिब प्रीमियम प्रेजेंट मिस्टर – मिसेस – मिस छत्तीसगढ़ फैशन फ्यूजन 2021 का आयोजन पाम मॉल में 25 दिसम्बर को किया जा रहा है। अनिता खंडेलवाल,ईशान केसरवानी, रोहित त्रिपाठी,कविता सोनी, शुभम गोयल,अभिषेक श्रीवास,कान्हा प्रेमचंद,स्वाति सोनी,तृप्ति कुलदीप,शीतल देवांगन,गौरव चंदा टीम द्वारा मिस्टर, मिसेस, मिस कोरबा प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी की जा रही है। प्रतियोगी को साहेब प्रीमियम की तरफ से कार्यक्रम में रैम्प वॉक के लिए डिजाइनर कपड़े दिए जाएंगे।
स्पर्धा आयोजन से पहले 2 दिन का ग्रुमिंग वर्कशॉप 23 एवं 24 दिसंबर पाम मॉल के सेकंड फ्लोर में करवाया जाएगा जिसके लिए प्रतियोगी 8770456399 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगी को अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं अपनी योग्यता निखारने के लिए यह आयोजन बहुत ही शानदार मौका है। प्रतिभागियों को मॉडलिंग की दुनिया में सफलता प्राप्त करने के तरीके भी सिखाए जाएंगे। सभी प्रतियोगियों को रैंबो का अभ्यास भी करवाया जाएगा। मिस्टर मिसेज मिस कोरबा प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 25 दिसंबर 2020 शुक्रवार को शाम 4 बजे पाम मॉल में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement Carousel