Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा मिसो ने वृद्ध भिक्षुकों को कंबल वितरित किया

मिसो ने वृद्ध भिक्षुकों को कंबल वितरित किया

कोरबा (खटपट न्यूज)। इन दिनों पड़ रही अपेक्षाकृत अधिक ठंड ने कंपकपा कर रख दिया है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में वंचित वर्ग के लोगों तक अपनी पहुंच बनाकर उन्हें ठंड से बचाने कुछ राहत देने का काम महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल (मिसो) द्वारा किया गया है।

समाजसेवा के कार्यों में अक्सर आगे रहने वाले मिसो ने आज विशेष दिवस पर जबकि पूरा देश प्रभु यीशु के अवतरण दिवस और पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के गठनकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मना कर स्मरण कर रहे हैं तब, मिसो द्वारा सर्वमंगला मंदिर परिसर में वृद्ध भिक्षुको को कंबल वितरण का पुनीत कार्य किया गया। कंबल वितरण में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन कोरबा के अध्यक्ष महावीर जैन,सचिव संतोष जैन,धीरेंद्र संघवी,राजकुमार धाड़ीवाल,गौतम जैन,प्रदीप कोचर, विष्णु शंकर मिश्रा,अमित जैन,कमल जैन,पियूष जैन,अंकित जैन का सहयोग और योगदान रहा।

Advertisement Carousel