Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा मितानिनों के लिए जीपीएस से लोकेशन भेजना सम्भव नहीं, आदेश का विरोध

मितानिनों के लिए जीपीएस से लोकेशन भेजना सम्भव नहीं, आदेश का विरोध

कोरबा-करतला, (खटपट न्यूज)। प्रदेश के स्वास्थ्य मितानिन संघ ने सरकार के उस निर्णय का जमकर विरोध किया, जिसमें उन्हें अपने कार्यो का लेखा-जोखा व लोकेशन जीपीएस के माध्यम से स्वास्थ्य संचालनालय सेवाएँ को भेजने को कहा गया है। इस सन्दर्भ में मितानिन संघ ने रामपुर विधायक ननकीराम कंवर को ज्ञापन सौंपा और सरकार के आदेशों का पालन करने में खुद को अक्षम बताया। तकनीकी कारणों के साथ ही शिक्षा का हवाला देकर कहा कि अधिकतर मितानिन कम पढ़ी-लिखी है। इतना ही नहीं उनके पास आधुनिक मोबाइल भी नहीं है और ऐसे में जीपीएस के माध्यम से लोकेशन भेजना उनके लिए सम्भव नहीं है।

Advertisement Carousel