Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा मिट्टी के टीले में दबने से 3 बच्चों की मौत

मिट्टी के टीले में दबने से 3 बच्चों की मौत

कोरबा (खटपट न्यूज)। उरगा थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम कटबितला में देर शाम नदी किनारे की मिट्टी धंसने से 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। कटबितला निवासी 3 बच्चियां प्रीति पिता जोतराम धनुहार 11 वर्ष, पार्वती पिता तिरिथराम 10 वर्ष, प्रतिमा पिता जोतराम 6 वर्ष के शव को मलबे से बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा। रेत निकाल ले जाने की वजह से टीला बन गया था। नजदीक में बच्चे खेल रहे थे और अचानक टीला भरभरा कर उन पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। मृत बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्चों की मौत की घटना के बाद ग्रामीण बेहद नाराज हैं।

Advertisement Carousel