Friday, March 27, 2026
Home कोरबा मास्क लगाकर युवती के घर पहुंचा फिर गला दबाया,किस बात की खुन्नस...

मास्क लगाकर युवती के घर पहुंचा फिर गला दबाया,किस बात की खुन्नस निकाली….


कोरबा (खटपट न्यूज़)। एक युवक ने युवती के घर घुसकर उसका गला दबाकर मारपीट किया और फरार हो गया।
मामला कोतवाली थानांतर्गत ग्राम रिसदी का है। यहां के जन्न्त विला में निवासरत पूजा मानिकपुरी मारुति वर्कशॉप कस्टमर केयर विभाग में कार्यरत है। 2 सितंबर 2021 को पूजा और आशीष दास पिता घुरबीन दास महंत की सगाई हुई थी। इसके बाद किसी कारणवश पूजा ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर आशीष ने 7 जुलाई को पूजा के घर पहुंचकर मारपीट किया। पूजा ने बताया कि मुंह में मास्क लगाकर घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही पूजा ने दरवाजा खोला, मास्क लगाया युवक उसके मुंह को दबाकर घर के अंदर घुस गया और गला दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा। अपना बचाव करने के दौरान पूजा के हाथ युवक का मास्क खुल गया जो आशीष था। चिल्लाने पर दूध देने के लिए आए लक्ष्मीनारायण यादव ने घटना को देखा और चोर-चोर चिल्लाया। तब तक पूजा बेहोश होकर बिस्तर पर गिर चुकी थी। पूजा ने बताया कि पहले भी आशीष जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चुका है। पुलिस ने पूजा की रिपोर्ट पर आशीष के विरुद्ध धारा 323, 452, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Advertisement Carousel