Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized मास्क नहीं पहनने वालों पर होगी कार्यवाही, नगर निगम आज से वसूलेगा...

मास्क नहीं पहनने वालों पर होगी कार्यवाही, नगर निगम आज से वसूलेगा जुर्माना

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरोना संक्रामक महामारी के मामले फिर से सामने आने के बाद नगर पालिक निगम के द्वारा मास्क पहनने के नियम का कड़ाई से पालन कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। फिर से अभियान चलाकर लापरवाह लोगों से जुर्माना की वसूली की जाएगी।


ज्ञात हो कि गुरुवार को नगर पालिक निगम क्षेत्र के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत आवासीय कालोनियों में 4 तथा टीपी नगर व बालको में 1-1 कोरोना पॉजीटिव के नए मामले सामने आए। दो वृद्धों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ 4 लोगों को होम आइसोलेट पर रखा गया है। निगम क्षेत्र में कोरोना पाजीटिव के प्रकरण सामने आने के बाद निगम प्रशासन द्वारा मास्क पहनकर घर से निकलने के नियम का पालन कराने जुर्माना की कार्यवाही शुरू की जा रही है। निगम आयुक्त एस जयवर्धन ने इस संबंध में बताया कि 27 फरवरी से ऐसे लोगों पर जुर्माना किया जाएगा जो मास्क नहीं पहने होंगे। इस संबंध में नगर निगम के सभी जोन अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

Advertisement Carousel