
कोरबा (खटपट न्यूज)। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने छत्तीसगढ़ प्रांत में निखिल अग्रवाल को तीसरी बार प्रांतीय रक्तदान संयोजक बनाया है। कोरबा महिला शाखा द्वारा 2 मई को संवेदना ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान प्रांतीय रक्तदान संयोजक निखिल अग्रवाल का सम्मान किया गया। शिविर में महिला शाखा ने 16 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में शाखा अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल, शाखा रक्त संयोजक सुनेहा अग्रवाल, पुरूष शाखा के संयोजक विकास मित्तल सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
















