मामचंद शर्मा को दी गई अंतिम विदाई, विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

0 अंतिम यात्रा में शामिल हुए विधायक सहित गणमान्यजन


कोरबा (खटपट न्यूज)। कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्र. 11 मेन रोड स्थित शिव इंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मामचंद शर्मा का बुधवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। कटघोरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के सहसचिव पवन शर्मा व शिव शर्मा के पिता स्व. मामचंद शर्मा का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।

इससे पहले निवास स्थान से निकली उनकी अंतिम यात्रा में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, व्यापारीगण, स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

मामचंद शर्मा के निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। इन्होंने शोकाकुल शर्मा परिवार के निवास पहुंचकर ढांढस बंधाया व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इन अवसरों पर शर्मा परिवार के शुभचिंतक व परिजन भी उपस्थित रहे।

00 सत्या पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel