Friday, March 27, 2026
Home कोरबा मानिकपुरी पनिका समाज छग के हेमंत दास बनाए गए युवा प्रदेशाध्यक्ष, प्रमोद...

मानिकपुरी पनिका समाज छग के हेमंत दास बनाए गए युवा प्रदेशाध्यक्ष, प्रमोद महामंत्री… जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित ने..देखें पूरी सूची

रायपुर (खटपट न्यूज़)। प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी ने संगठन के संविधान में विहित नियम प्रावधानों के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मानिकपुरी पनिका समाज के जिला अध्यक्षों व प्रदेश युवा पदाधिकारियों की घोषणा की है। ग्राम खपरीकला (लोरमी) के पूर्व सरपंच युवा हेमंत दास मानिकपुरी को युवा प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। हेमंत दास सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं व मुंगेली जिला युवा सामाजिक संगठन में पूर्व न्यायाधीश की भी जिम्मेदारी का निर्वहन किये हैं। सबसे कम उम्र में सरपंच बनने का भी इन्होंने गौरव हासिल किया है। इनके अलावा जिलों के भी अध्यक्ष घोषित हुए हैं।
डॉ. मानिकपुरी ने कहा है कि विकास, उत्थान एवं प्रगति की परिकल्पना को साकार करने व सामाजिक हितों का संवर्धन करने की प्रत्याशा में छ.ग. राज्य के अधीन जिलों, संभागों के लिए सामाजिक जनों को पदों पर मनोनित किया गया है | आशा है कि, मनोनित पदाधिकारी गण उन्हें अपने सौंपे गए पद के अनुरूप अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए निष्ठापूर्वक सदगुरू कबीर साहेब के द्वारा स्थापित कबीर पंथ के धर्म/ सिद्धान्तों का अनुशरण कर सामाजिक एकता से संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर मानिकपुरी पनिका समाज की गरिमा को गौरवान्वित करेंगे।
0 मनोनित पदाधिकारियों की सूची निम्नानुसार है-

Advertisement Carousel