मातृशक्ति स्वाभिमान मार्च के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन, देखे वीडियो…

कोरबा (खटपट न्यूज)। प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं और महिलाओं के साथ लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में मातृशक्ति स्वाभिमान मार्च कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 20 फरवरी को ट्रांसपोर्ट नगर चौक में धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

धरना में भाजपा महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले प्रदेश में बढ़ गए हैं, सरकार इसे रोकने में नाकाम है। इसके साथ साथ राज्य सरकार चुनावी वादे भी भूल गई है भाजपा महिला मोर्च के पदाधिकारियों ने धरने में यह साफ तौर से कहा की यह सभी घटना शराब पिने के बाद होती है और कांग्रेस सरकार शराब बंद के बजाये इससे फायदा कमाना चाहती है। लेमरू में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म का मामला भी शराब के नशे में किया गया था जिसकी जितनी भी निंदा की जय वह कम है। कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्याम कंवर, मीना शर्मा, संजू देवी राजपूत, ज्योति वर्मा, मनोरमा शर्मा, मंजू सिंह, ज्योति पाण्डेय, किरण मरकाम, उमा भारती सराफ, सुनीता पाटले, वैशाली रत्न पारखी, रितु चौरसिया, बॉबी गभेल, रुकमणी नायर, बुधवारा देवांगन, अंजू सिंह, हार बाई यादव, अर्चना रूनी झा, राखी तारक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Advertisement Carousel