Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा मां शारदा…तुम्हें न्याय के लिए धरती पर आना होगा, कहकर श्रद्धालु ने...

मां शारदा…तुम्हें न्याय के लिए धरती पर आना होगा, कहकर श्रद्धालु ने काटा अपना गला…..भक्तों में मची हड़कम्प

मध्यप्रदेश/सतना । मध्यप्रदेश प्रान्त के जिला सतना में मैहर में पहाड़ ऊपर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु ने अपना गला काट लिया। वह परिवार सहित दर्शन करने देवी के दरबार आया था। दर्शन के पश्चात वापस जाते समय अचानक उसने अपना गला काट लिया। वह बार-बार माता को न्याय के लिए धरती पर बुला रहे था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा से एक परिवार नवरात्र पर मां शारदा का दर्शन करने मैहर आया था। मां के दरबार में मत्था टेकने के बाद पूरा परिवार सीढ़ियों से उतर रहा था कि अचानक 50 वर्षीय राजकुमार वर्मा ने परिवार से अलग होकर चाकू से खुद का गला रेत लिया और न्याय की मांग करने लगा।वह लगातार कह रहा था कि मां को धरती पर आना होगा, मेरे साथ न्याय करना होगा। खून से लथपथ 50 वर्षीय व्यक्ति के सीढ़ियों पर गिरने के कारण असामान्य स्थिति बन गई थी व उपस्थित भक्तों में हड़कम्प मची रही। तत्काल मंदिर में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने रेस्क्यू किया और राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया। (एजेन्सी)

Advertisement Carousel